राज्यपाल ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन किये

देहरादून/वाराणसी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को वाराणसी पंहुचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन कर मन अभिभूत हो गया! भक्तहितकारी और दया के सागर बाबा विश्वनाथ सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान करें।

More From Author

आम जनता के उचित उपयोग के लिए खाली संपत्तियों को किराए पर दे विभाग: खुराना

गोपीनाथ मंदिर से ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली