CM धामी ने किए उपचुनाव से पहले 14 बड़े वादे, बोले…खुद विधायक बनकर करूंगा काम

एक ओर जहां उत्तराखंड की पहाड़ियां सर्दी की ठिठुरन में लिपटने को आगे बढ़ रही है, तो वंही केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर केदारनाथ का माहौल तेजी से गरमा रहा है। 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने रुदप्रयाग जिले के लिए 25 महत्वपूर्ण घोषणाएं करी, इतना ही नंही वहां से लौटने के बाद भी CM धामी ने 14 अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

 

 

 

पूर्व 25 समेत नईं 14 घोषणा , करी कुल 39 मुख्यमंत्री घोषणाएं

 

CM धामी के केदारनाथ विधानसभा दौरे के बाद, मुख्यमंत्री सचिव डॉ. विनय शंकर पांडेय ने मीडिया को बताया कि CM धामी के द्वारा बीते रविवार को रुद्रप्रयाग के लिए की गई 25 घोषणाओं के अतिरिक्त 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर 39 घोषणाएं मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल की गई है। CM धामी ने केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है।
घोषणाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान , उन्होंने कहा -“जब तक केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोई विधायक नहीं बनता तब तक मैं खुद केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनकर काम करूँगा”

 

 

CM धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से वापस लौटने के बाद की ये 14 अन्य घोषणाएं :

 

1. केदारनाथ विधान सभा के अन्तर्गत अंधेरगढ़ी से धार तोलियों मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण

2. चौमासी से खाम रेकाधार से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग मार्ग का अवशेष सर्वे किया जायगा

3. बासवाडा जलई किरधू गौर कण्डारा द्वितीय चरण मोटर मार्ग निर्माण कार्य

4. अगस्तमुनि रा०स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य

5. ऊखीमठ आन्तरिक मोटर मार्ग से किमाडा तक मोटर मार्ग (1.300 किमी0) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य

6. पठालीधार (अगस्तमुनि) में खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जाएगा

7. उनियाणा से किरमोडी, पौल्दी द्वणी होते हुए कालीशिला 06 किमी मोटर मार्ग निर्माण

8. गोण्डार बंडतोती मोरखण्डा नदी पर पुल का निर्माण कार्य किया जाए

9. सांणेश्वर मन्दिर सिल्ला बमड़ गांव (अगस्तमुनि) का सौन्दर्गीकरण का कार्य किया जाए

10. त्यूंग बैण्ड से नहरा-कुण्डलिया मोटर मार्ग (1.78 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य

11. मणिगुहा में नन्दाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक 02 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा

12. बासवाडा मोहनखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य

13. मचकण्डी से सौर भूतनार्थ (अगस्तमुनि) मन्दिर तक 03 किमी मोटर मार्ग का निर्माण होगा

14. आपदा ग्रस्त ग्राम सभा किणझाणी का विस्थापन किया जायेगा

More From Author

“तिरुपति मंदिर प्रसाद” में मिलावट के तार अब उत्तराखंड से जुड़े ,अधिकारियों ने करी हरिद्वार की घी फैक्ट्री में छापेमारी

74 साल के बुजुर्ग ने गंवाई जिंदगी भर की कमाई , ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई 85 लाख की साइबर ठगी