58 वर्षीय फौजी ने डिप्रेशन के चलते खुद को गोली मारकर करी खुदखुशी

रूड़की में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना के दौरान उनकी पत्नी भी घर पर ही मौजूद थीं।

डिप्रेशन के चलते शख्स नें करी खुदखुशी

रुड़की के सोलानीपुरम में एक रिटायर्ड फौजी ने खुदखुशी कर ली। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पंहुची। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने डायल 112 पर मिली जानकारी के आधार पर कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया और मौके पर पहुंची। जहां 58 वर्षीय शिव कुमार त्यागी बाथरूम में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनें सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के वक्त उनकी पत्नी और उनकी बहू घर पर मौजूद थीं। मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार त्यागी एक रिटायर्ड फौजी थे,जो काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

जांच व छानबीन में जुटी पुलिस

मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रिटायर्ड फौजी ने संभवतः मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

More From Author

झारखंड चुनाव: बीजेपी, एजेएसयू, जेडीयू और एलजेपी मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारे पर बनी सहमति

“नंही हटेंगी प्रदेश की 582 मलिन बस्तियां”- CM धामी, मलिन बस्तियों का भविष्य अभी भी संकट में