“पशुधन विवाद में 2 भाईयों का रिश्ता हुआ खूनी खेल में तब्दील”….बड़े भाई ने कर डाला छोटे का कत्ल

पौड़ी से एक एसे विवाद का मामला सामने आया है जहां दो भाईयों का रिश्ता खूनी भेंट चढ़ गया। पौड़ी के SSP लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पंचूर गांव में दो भाईयों के बीच आपसी विवाद छिड़ गया और स्थानिय से सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई।

बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान

 

पौड़ी के पंचूर गांव से एक एसे विवाद का मामला सामने आया है जहां दो भाईयों का रिश्ता खूनी भेंट चढ़ गया। पौड़ी जिले SSP लोकेश्वर सिंह ने बताया कि स्थानियों से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और जहां उन्हे ज्ञात हुआ कि प्रभा देवी के दो बेटों के बीच पशुधन को लेकर के विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की बड़े पुत्र रंविन्द्र सिंह ने छोटे पुत्र राकेश मोहन को बांस के डंडे से इतना पीटा की छोटे भाई की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 42 वर्षीय राकेश मोहन के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बड़े भाई रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि प्रभा देवी के कहने पर पुलिस ने रविंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

 

More From Author

25वें स्थापना दिवस में प्रवेश हुआ उत्तराखंड… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

मवेशी चराने गए दो भाईयों पर किया ततैयों ने हमला, एक की हुई मौत एक की हालक है गंभीर