बुधवार देर रात मसूरी से धनोल्टी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार अकस्मात अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरी, अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई और बाकी तीन सहयात्री घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खड्ड में समाई मसूरी से धनोल्टी जा रही स्कॉर्पियो कार
दरअसल कार धनोल्टी के कैंसल रेस्टोरेंट के पास रुकी थी और चालक ने कार को पार्किंग में लगाना चाहा लेकिन तभी कार को पार्किंग में लगाने के दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए गहरे खड्डे में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन व्यक्ति हादसे में घायल हो गए । घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि रेस्क्यू टीम देर रात तक मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। जब पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के अनुसार आसपास के चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर वाहन चालक द्वारा गाड़ी पार्क करते समय अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने को दुर्घटना का कारण बताया।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची और तत्काल कार्यवाही करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पंहुचाया। पुलिस ने घटना कि प्राथमिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मौजूदा चश्मदीदों से दुर्घटना के कारण पता करने का प्रयास किया तो चश्मदीदों ने दुर्घटना का कारण वाहन चालक द्वारा पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क करते समय वाहन का अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरना बताया। पुलिस की जांच में ज्ञात हुआ कि घटना में टिहरी के कंडीसौड़ निवासी 46 वर्षीय हरपाल सिंह पंवार और 48 वर्षीय दिलीप सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि, टिहरी के ही वीरेंद्र सिंह, दीवान सिंह पंवार और उत्तरकाशी के विजय लाल घायल हो गए हैं, हांलांकि पुलिस भी देर रात तक घटनास्थल पर जानकारी जुटाने में व्यस्त रही।

