ओवरटेक के चक्कर में उत्तराखंड रोडवेज ने बाइक और स्कूटी को कुचला…रोड़वेज छोड़ ड्राइवर हुआ फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की उत्तराखंड रोड़वेज बस हरिद्वार से रूड़की आ रही थी लेकिन जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश करने लगी। जिस कारण गलत ओवरटेक के चक्कर में उत्तराखंड रोड़वेज ने सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। बताया जा रहा है कि चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

 

 

 

More From Author

नैनीताल मे सड़क चौड़ीकरण पर गरजा SDM की अगुवाई में CM धामी का बुलडोजर एक्सन

बागेस्वर खनन गतिविधियां हुईं निलंबित, उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लगाई रोक….भूस्खलन का है जोखिम