जोरदार बार‍िश, पहाड़ों पर बर्फबारी…. उत्तराखंड के इन 7 जिलों में जारी हुआ ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम ने अपने मिजाज मे तीखा परिवर्तन किया है, गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने प्रदेश में ठिठुरन भी बढ़ा दी है। बीते बुधवार जहां एक ओर राजधानी देहरादून धूप की लालिमा में खिलखिलाती रही तो वहीं आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने तापमान का मीटर ही डाऊन कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग हालात हैं, जहां कम ऊंचाई वाले जिलों में बारिश ने आवाजाही को प्रभावित किया है तो वहीं अधिक ऊंचाई वाले जिलों में स्नोफॉल ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तराखंड में लम्बे समय से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन इन दिनों हल्की बारिश के कारण तापमान कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य के नीचे उतर गया है, तो वहीं राज्य के विंटर पर्यटन स्थलों पर भी इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून स्थित मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी प्रदेश के सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है और राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

उत्तराखंड के इन 7 जिलों में जारी हुआ ओलावृष्टि का अलर्ट

 

 

 

 

उत्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम खुशगवार हो रखा है, सुबह से लगातार हो रही बारिश ने राजधानी में आवाजाही को भी प्रभावित करा है। मौसम की बदलती करवट को देखते हुए राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ-साथ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सात जिलों देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ स्थानों पर चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 2800 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल 21 फरवरी को राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं आज राज्य के सभी जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

25 साल बाद वापस मिली वृद्वा को अपनी जमीन, जिलाधिकारी सविन बंसल ने कराई कब्जामुक्त

उत्तराखंड में स्मार्ट विद्युत मीटर बना आरोपों का केंद्र, सरकार इन इलाकों में नहीं लगाएगी स्मार्ट विद्युत मीटर