उत्तराखंड में बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड में बिजली की चोरी और बिजली के बकाया भुगतान के मामलों पर कार्रवाई करते हुए बीते सोमवार को बिजली विभाग की 40 टीमों ने शहर से लेकर गांवो और कस्बों तक बकायदारों के घर-घर जाकर बकाया वसूली की कार्रवाई करी। वहीं इसके साथ ही बकाया वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है लिहाजा इसी क्रम में 3200 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। उक्त मामलों के संदर्भ में बिजली विभाग ने बिजली का बिल जमा न करने पर रामनगर डिविजन में एक पूरी गली की बिजली सोमवार को बंद कर दी और मात्र दो ही घरों को अलग से केबल लाइन डालकर सप्लाई दी गई।
उड़ायी पूरे मौहल्ले की लाइट, काटे कुल 3200 कनेक्शन
दरअसल प्रदेश में बिजली बिल भुगतान बकाया और बिजली चोरी करने के मामलों पर नकेल कसते हुए बिजली विभाग ने बीते सोमवार को एक अभियान चलाया जिसके तहत बिजली विभाग ने रामनगर में संबंधित मामलों पर कार्रवाई करते हुए मात्र दो ही उपभोक्ताओं को अलग से केबल लाइन को जरिए बिजली सप्लाई देकर बाकी पूरे मोहल्ले की बिजली गुल कर डाली। आपको बता दें कि गली में मात्र दो उपभोक्ताओं को छोड़कर शेष 17 उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल भुगतान अभी बकाया है, जिसके चलते बिजली विभाग ने यह कार्रवाई करी है। जिसके बाद शाम होते ही सभी उपभोक्ता अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और कॉलोनी की बिजली को चालू करने की मांग करने लगे, लिहाजा अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने सबसे पहले बिजली का बिल जमा कराने और उसी आधार पर बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए निर्देश दिए। । वहीं, दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान संचालित किया जाएगा। बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके साथ ही बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान चुड़ियाला, इकबालपुर एवं झबरेड़ा क्षेत्र में निगम की टीम ने बिजली चोरी के भी कई मामले पकड़े हैं। जिन सभी पर भी अब मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

