उत्तराखंड पंहुचे प्रधानमंत्री मोदी, सराहे CM धामी के विकास कार्य….बोले “बन रहा उत्तराखंड का दशक”

उत्तराखंड पंहुचे प्रधानमंत्री मोदी

 

प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय शीतकालीन दौरे में उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के मायके मुखवा पंहुचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां गंगा की कृपा से ही उन्हें दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पयर्टन की जोरदार ब्रांडिंग की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों समेंत फिल्म उद्योग और कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्य कतने वाले सभी लोगों को शीतकालीन पर्यटने में उत्तराखंड की ओर रुख करने का खुला निमंत्रण दिया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग ‘घाम तापो टूरिज्म’ के तौर पर की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए हाल ही में माणा गांव के समीप हुए हिमस्खलन पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत लोगों के प्रति दुख: व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड से अपना आत्मीय लगाव, व्यक्त करते हुए कहा कि यह भूमि, आध्यात्मिक ऊर्जा से औत प्रोत है लिहाजा वो जीवनदायनी मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर अपने परिवारजनों के बीच पहुंचकर धन्य महसूस कर रहे हैं।

 

बन रहा उत्तराखंड का दशक

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्षों पहले जब वे बाबा केदार के दर्शन के लिए आए थे तो दर्शन के बाद सहसा ही उनके मुख से निकल गया कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होने वाला है। इसीलिए प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो शब्द भले ही मेरे मुख से निकले हों लेकिन उनके पीछे की सामर्थ की शक्ति बाबा केदारनाथ की ही थी। प्रधानमंत्री मोदी आगे कहते हैं कि अब बाबा के आशीर्वाद से ये शब्द धीरे- धीरे सच्चाई में बदल रहे हैं। ये दशक अब उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए, नए – नए रास्ते खुल रहे हैं, जिन आकांक्षाओं को लेकर उत्तराखंड का जन्म हुआ था, उत्तराखंड नित नए लक्ष्य और संकल्प लेते हुए, उन्हें पूरा कर रहा है।

 

सराहे CM धामी के विकास कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन तीर्थाटन – पर्यटन पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से उत्तराखंड की आर्थिक सामर्थ को साकार करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनूठी पहल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री CM पुष्कर सिंह धामी को भी खूब सराहते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए अपने टूरिज्म सेक्टर को बहूआयामी या बारामासी बनाना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए शीतकालीन ही नहीं बल्कि 365 दिनों का पर्यटन जरुरी है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी पर्यटन सीजन ऑफ नहीं रहे, बल्कि हर सीजन में टूरिज्म ऑन रहे। प्रधाानमंत्री ने आगे कहा कि अभी पहाड़ों पर मार्च से जून के बीच ही ज्यादातर पर्यटन आते हैं, जबकि इसके बाद पर्यटकों की संख्या बहुत कम हो जाती है और शीतकाल में सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे एकदम खाली पड़े रहते हैं लिहाजा यह असंतुलित समय उत्तराखंड की संपूर्ण साल की आर्थिकी को सुस्त और उलट-पलट कर देता है। जबकि सच तो यह है कि अगर देश- विदेश के लोग, सर्दियों में यहां आए तो उन्हें सच्चे अर्थ में देवभूमि की आभा के दर्शन होंगे और साथ ही साथ विंटर टूरिज्म में यहां लोगों को ट्रैकिंग, स्कीइंग जैसी एक्टिविटी का रोमांच मिलेगा।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड सरकार का बेटियों को गौरा नंदा योजना का उपहार…..2041 लाभार्थी पाएंगी साढ़े नौ करोड़ की सहायता राशि

उत्तराखंड की 2 बेटियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन…राष्ट्रीय स्तर परीक्षा में जीता पदक और धनराशि