महंगाई का बाजार, संतरा सौ रुपये तो सेब दो सौ पार….आसमान छूने लगे फलों के दाम

महंगाई का बाजार, संतरा सौ रुपये तो सेब दो सौ पार

 

 

 

 

नवरात्रि का पावन पर्व पूरी तरह से शुरु भी नहीं हुआ था कि बाजारों में फलों के दाम आसमान को छूने लगे। इस वक्त बाजार में फलों के तेवर किसी पॉपुलर अभिनेत्री की अदाओं से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार नवरात्र की शुरुआत से ही हल्द्वानी बाजार में फलों के दामों ने तेजी पकड़ ली है, जहां बाजार में संतरा 100 रुपये किलो बिक रहा है तो वहीं सेब भी 200 रुपये प्रति किलो के दाम पर बाजार में अकड़ जमाए बैठा है। फलों की इस दौड़ में अंगूर और अनार भी पीछे नहीं हैं यह भी 100 रुपये प्रति किलो से कम दाम पर नहीं बिक रहे। वहीं फलों की किमतों में उछाल को देखकर आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी का कहना है कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ गई है।

 

 

 

 

आसमान छूने लगे फलों के दाम

 

 

 

 

 

नवरात्रि के बाद से ही फलों की कीमतों में खासा उछाल देखने को मिला है। जहां एक ओर संतरा, अंगूर और अनार सौ के पार चले गए हैं तो वहीं सेब ने भी 200 रुपये पर छलांग लगाई है। अब समस्या यह है कि प्रत्येक घर में नवरात्र के समय कोई न कोई तो व्रत धारण करता ही है, ऐसी स्थिति में बाजार में फलों की किमतों में हो रहे उछाल से लोगों की जेब ढीली हो रही है। त्यौहार की मार हर तरफ साफ-साफ देखी जा सकती है। वहीं इस समय बाजार में अनार, केले, चीकू, पपीता, सेब, कच्चा नारियल समेत दूसरे फलों की मांग ज्यादा है। पिछले दस दिनों की अपेक्षा में फलों के दाम काफी बढ़े हैं। थोक से लेकर फुटकर बाजार में महंगाई बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड संग चार हिमालयी राज्यों में हिमनद विस्फोट का घटेगा खतरा, केंद्र सरकार ने किए 150 करोड़ मंजूर…भू विज्ञान संस्थान ने तैयार करी सूची

इलेक्ट्रिक वाहनों से भी हो सकेगी चारधाम यात्रा, चारधाम यात्रा रुट में बने चार्जिंग स्टेशन….हर स्टेशन है फास्ट और स्लो चार्जिंग गन से लैस