Traffic diversions in Dehradun for Dussehra! Check the route plan before you head out.

दशहरा पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन! घर से निकलने से पहले जान लें रूट प्लान..

20 अक्टूबर को दशहरा कार्यक्रम के चलते विक्रम, मैजिक और सिटी बसों के रूट में बदलाव; श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था..

देहरादून,,:दशहरा पर्व को लेकर देहरादून पुलिस ने यातायात व्यवस्था का रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 20 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर 11 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। साथ ही विक्रम, मैजिक और सिटी बसों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

कालिका मंदिर से परेड ग्राउंड पहुंचेगी शोभायात्रा

दशहरा शोभायात्रा श्री कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था पुलिस के निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी।

विक्रम और मैजिक के रूट में बदलाव

रूट नंबर 3 के विक्रम और मैजिक वाहन तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से वाहन दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई-धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर 5 और 8 के विक्रम रेलवे गेट से वापस मोड़ दिए जाएंगे, जबकि रूट नंबर 2 के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से संचालित नहीं होंगे और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए भी बदली व्यवस्था

कैंट और राजपुर रोड की बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी और कनक चौक की ओर नहीं आएंगी। क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक और घंटाघर होते हुए राजपुर रोड से गुजरेंगी। वहीं, रायपुर-मालदेवता-सहस्त्रधारा मार्ग की बसें चुना भट्टा से संचालित होंगी और सर्वे चौक पर सवारी उतारकर वापस लौटेंगी।

इन रास्तों से पहुंच सकेंगे पार्किंग स्थलों तक

राजपुर रोड से आने वाले वाहन दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग पहुंच सकेंगे। सहस्त्रधारा और रायपुर रोड से आने वाले वाहन कर्जन रोड और सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग जा सकेंगे। ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिए आराघर चौक, द्वारिका स्टोर, क्रॉस रोड और बुद्धा चौक का मार्ग निर्धारित किया गया है। सहारनपुर रोड से आने वाले वाहन प्रिंस चौक, तहसील चौक और दून चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंच सकेंगे।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस, नगर निगम पार्किंग और पुराना तहसील परिसर में पार्किंग निर्धारित की गई है। इन स्थानों के भरने पर सचिवालय/सुभाष रोड, जनपथ मार्केट-बिंदाल, महिला पॉलिटेक्निक के सामने और कचहरी पार्किंग सहित वैकल्पिक पार्किंग का इस्तेमाल कराया जाएगा। वीआईपी, अधिकारियों और पासधारकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

पुलिस की अपील: दशहरा कार्यक्रम में आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और यातायात दबाव से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। संभव हो तो दोपहिया वाहनों से पहुंचें। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।

दशहरा पर्व 2026: देहरादून रूट डायवर्जन प्लान
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026 | स्थान: परेड ग्राउंड, देहरादून

  1. परेड ग्राउंड के आसपास
    परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा।
    दशहरा शोभायात्रा का रूट: कालिका मंदिर → मोती बाजार → पलटन बाजार → राजपुर रोड → एस्लेहॉल → कनक चौक → परेड ग्राउंड।
  2. विक्रम/मैजिक वाहनों का डायवर्जन
    रूट नंबर 3: विक्रम/मैजिक तहसील चौक तक ही आएंगे। आगे दून चौक → एमकेपी चौक → सीएमआई → धर्मपुर की ओर जाएंगे।
    रूट नंबर 5: रेलवे गेट से वापस मोड़ दिए जाएंगे।
    रूट नंबर 8: रेलवे गेट से वापस मोड़ दिए जाएंगे।
    रूट नंबर 2: पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालन नहीं होगा। सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़े जाएंगे।
  3. सिटी बसों का डायवर्जन
    कैंट/राजपुर रोड बस सेवा: ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होगी। कनक चौक की ओर नहीं आएगी।
    क्लेमेंटटाउन–राजपुर रोड–कुठाल गेट बस सेवा: पंत रोड और लैंसडाउन की ओर नहीं जाएगी। दर्शनलाल चौक → घंटाघर → राजपुर रोड → कुठाल गेट से जाएगी। वापसी रूट पूर्ववत रहेगा।

More From Author

Uttarakhand – Upcoming 2027 Assembly Elections: District administration in Dehradun on alert; nodal officers deployed.

Uttarakhnad-आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात

LIVE देखने के लिए टैप करें