जिलाधिकारी सविन बंसल का कड़ा स्वर, ठेकेदारों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई….3 माह के लिए निलंबित

जिलाधिकारी सविन बंसल का कड़ा स्वर

 

 

 

 

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात निर्वहन को मध्य नजर रखते हुए ऊर्जा निगम, जल संस्थान और गेल के ठेकेदारों तथा कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करी है। दरअसल,किसी भी एजेंसी को सड़क काटने की अनुमति कुछ विशेष शर्तों के साथ ही दी जाती है, जिसमें सड़क की खुदाई के बाद मिट्टी को सही से भरना, सतह को समतल करना और उसे चलने व वाहनों के लिए सुरक्षित बनाना शामिल है, ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो सके और नागरिक सुरक्षा भी बरकरार रह सके। बावजूद इसके, यदि एजेंसियों द्वारा किसी भी प्रकार की मनमानी या लापरवाही बरती जाती है तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य होता है। उक्त मामले में बीते दिनों पहले जल संस्थान द्वारा कैनाल रोड और ऊर्जा निगम तथा गेल द्वारा माता मंदिर रोड पर जन सुरक्षा के लिए भराव और समतलीकरण में गंभीर खामियां सामने आई थीं, लिहाजा इन तीनों स्थानों पर सड़कों की खराब स्थिति के कारण लोगों को बहुत सी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। यही कारण रहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल ने नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई करी है।

 

ठेकेदारों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई

 

 

 

 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार इन एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदारों तथा कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, आपको बता दें कि राजधानी में में विभिन्न कार्यों और लाइनों की मरम्मत के लिए रोड कटिंग की अनुमति आवश्यक है, लेकिन रोड़ कटिंग के बाद यह एजेंसियां सड़क को जिम्मेदाराना तौर पर समतल न करते हुए लापरवाही बरत रही हैं जिसका खामियाजा आग नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी कारण जिलाधिकारी सविन बंसल ने उक्त एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए 3 महिनों के लिए एजेंसियों को रोड़ कटिंग की अनुमति न देने का फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति पर रोक लग सकेगी।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में मौसम के मिजाजी तेवर,अंधड़-बूंदाबांदी से मौसम में करवट….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

“संविधान बचाओ रैली को लेकर भाजपा में हलचल, सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना”….अजय टम्टा ने किया घेराव