उत्तराखंड में आंधी-ओलावृष्टि के लेकर अलर्ट, चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आंधी-ओलावृष्टि के लेकर अलर्ट

 

 

उत्तराखंड में मौसम के तेवर अब बदलने लगे हैं, जहां बीते कई दिनों से मौसम में शुष्कता बरकरार रही तो वहीं अब उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक  आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का भी क्रम बना हुआ है, हांलांकि अगले कुछ दिन मौसम परिवर्तित रहने के आसार हैं। बीते बुधवार को भी राजधानी दून समेत अन्य स्थानों पर धूप खिली रही, हांलांकि, दिनभर धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। वहीं दोपहर में भी कहीं-कहीं पर चटख धूप खिली रही तो वहीं शाम को आंशिक रुप से बादल मंडराने लगे। वहीं शाम होते-होते पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं, जिसके बाद हिमपात के आसार बने हुए हैं। उत्तराखंड में मौसम की करवट से फिलहाल भीषण गर्मी से राहत है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। प्रदेश में पहाड़ लेकर मैदान हल्की हवा चलने से भी उमस से राहत है। हालांकि, अगले कुछ दिन मौसम के तेवर तल्ख रहने का अनुमान है।

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

उत्तराखंड के मौसम की मिजाजी करवट को देखते हुए उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रुप से बादलों के छाए रहने का अनुमान है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ-साथ तीव्र बौछारें और ओलावृष्टि होनें के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने को लेकर आंरेज अलर्ट भी जारी किया गया है। जहां एक ओर मौसम विज्ञाम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी करी है तो वहीं चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को सजग रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चारधाम और यात्रा मार्गों पर भी वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। जिसे लेकर संबंधित जिलों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने और वाहनों की आवाजाही सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाए।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

“संविधान बचाओ रैली को लेकर भाजपा में हलचल, सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना”….अजय टम्टा ने किया घेराव

आक्रोश की ज्वाला में धधकता नैनीताल, नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर बवाल….हिंदू संगठनो में आक्रोश