लोहाघाट में पानी को लेकर आंदोलन शुरू, लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग

लोहाघाट में पानी को लेकर आंदोलन शुरू

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के जिले आदर्श चंपावत के लोहाघाट नगर में दिनों दिन बढ़ते पेयजल संकट को लेकर आखिर लोगों के सब्र का बाध टूट गया ।लोगों ने आंदोलन की राह पकड़ ली ।गुरुवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया ।सभी लोगों ने लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग सरकार से की। खासकर महिलाओं में पेयजल को लेकर काफी आक्रोश नजर आया ।लोगों ने कहा आज लोहाघाट की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है जनता नोलो ,धारो व हैंड पंप से पेयजल ढोने को मजबूर है पर सरकार व प्रशासन के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। वर्ष भर का बिल देने के बावजूद जल संस्थान के द्वारा जनता को मुश्किल से सौ दिन पानी उपलब्ध कराया जाता है वह भी दूषित। पेयजल समस्या से नगर का हर नागरिक जूझ रहा है । पेयजल समस्या ने नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकराल रूप ले लिया है।संघर्ष समिति संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अध्यक्ष विपिन गोरखा व अन्य लोगों ने कहा जब तक सरयू लिफ्ट योजना का कार्य शुरू नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा ।सरकारों के द्वारा लोहाघाट नगर की जनता को वर्षों से छला गया है ।डीपीआर से आगे आज तक कार्रवाई नहीं बड़ी है । कहा नगर के जनप्रतिनिधि मौन पड़े हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार की वाह वाह करने में व्यस्त हैं और विपक्ष सोया है ।जनता की किसी को चिंता नहीं है कहा पालिका चुनाव में भाजपा नेताओं ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का वादा कर जनता से बोट मांगे थे। पर वादा धरा का धरा रह गया है। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है भाजपा नेताओं ने फिर डीपीआर का राग अलापना शुरू कर दिया है कहा आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

 

 

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग

 

 

 

 

अध्यक्ष गोरखा ने कहा जब तक जनता की समस्या का समाधान नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा यह पूर्णतया एक जन आंदोलन है उन्होंने सभी नगर वासियों से पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक जन आंदोलन से जुड़ने की अपील की है उन्होंने कहा आदर्श जिला चंपावत में जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है यह कैसा आदर्श जिला चंपावत है।जहां मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद कार्य शुरू नहीं होता है। कहां अगर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना धरातल पर उतरती है तो इससे लोहाघाट नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की भी पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने किए गए वादे को निभाने तथा जनता की समस्या के समाधान की मांग की है। वही नगर की जनता, पूर्व सैनिकों के द्वारा आंदोलन को अपना समर्थन दिया जा रहा है लोगों ने कहा अब सड़कों में उतारने का समय आ गया है । धरने में महेंद्र सिंह, हयात सिंह ,रमेश सिंह, रंजीत अधिकारी,राजू भैया ,शैलेंद्र राय ,अनंत शाह, लोकेश पांडे, डीडी पांडे, दीपक शाह ,राजकिशोर शाह ,अजय गोरखा, रमेश बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रशासक सबरजान ,परवीन ,रेखा देवी, बलवंत सिंह, रवि शंकर ,उषा अधिकारी ,सुशीला बोहरा, कैलाश देव, कैप्टन आर एस देव ,कैप्टन इंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

कांग्रेस ने किया श्रमिक दिवस कांग्रेस कार्यक्रम….भाजपा ने कसा संविधान बचाओ रैली पर तंज

नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के गांवों का होगा कायाकल्प….वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 की शुरुआत