राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी का एक्शन मोड..जनसुनवाई में किए समस्या निस्तारण

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी का एक्शन मोड

 

 

 

राजधानी देहरादून के जिलाधकारी सविन बंसल अपने त्वरित एक्शन और तत्काल समस्या निस्तारण के लिए खासी चर्चाओं में रहते हैं। राजधानी में गरीब तपकों के उन्मूलन और भिक्षावृत्ति के खिलाफ जिलाधिकारी सविन बंसल ने कई अहम कदम भी उठाए हैं, उनकी इस छवि ने उनके पद और उनके व्यक्तित्व को आमजन के भीतर अमिट रुप से जींवत रखा हुआ है। इसी क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 133 शिकायतों का निवारण किया, वहीं कई मामले तो ऐसे भी थे जिनका निस्तारण जिलाधिकारी ने तत्क्षण ही कर दिया। जनता की समस्या को सर्वोपरि रखने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल की इस जनसुनवाई में प्राप्त हुईं तमाम मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

 

 

जनसुनवाई में किए समस्या निस्तारण

 

 

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर एक शिवानी गुप्ता नाम की महिला पंहुची, महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह 15 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए सालभर से जिला सहकारी बैंक राजपुर रोड के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई राह न निकली। जैसे ही जिलाधिकारी के संदर्भ में यह मामला पंहुता तो उनका पारा सातवें आसमान पर जा पंहुचा, इस तरह की अंधेरगर्दी को देख जिलाधिकारी ने त्वरित निर्देश देते हुए बीमा राशि की वसूली के लिए बैंक मैनेजर का ही 15 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस जारी कर दिया। वहीं बेसहारे और पूर्ण रुप से दिव्यांग बड़ोवाला निवासी जितेंद्र ने जिलाधिकारी को बताया कि उनका बिजली बिल की बकाया राशि 23 हजार रुपये हो गई है, जिसे वे चुकाने में पूर्णत: असमर्थ हैं और अब उनका कनेक्शन भी काट दिया गया है। जिलाधिकारी ने जितेंद्र की स्थिति को समझते हुए बिल के भुगतान के लिए राइफल फंड से 23 हजार का इंतजाम करा दिया। साथ ही जितेंद्र को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार परक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। इसी तरह 11 माह से पेंशन के लिए भटक रहीं ऋषि नगर रिस्पना निवासी राधा को तत्काल पेंशन स्वीकृत की गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधवा के बेटे कार्तिक रावत के इलाज की व्यवस्था भी तत्काल करवाई गई। आपको बता दें कि इस जनसुनवाई के दौरान कुल 133 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकतर मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

खानपुर में सियासत पर ग्रामीणों का बवाल, जनप्रतिनिधियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा…..फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले

वित्त आयोग अध्यक्ष का चंपावत दौरा, आसान न होगी गावों में विकास की राह….आवश्यक्ताओं पर कार्य करेगा आयोग