11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर…करो योग, रहो निरोग क्रिया पद्धति पर बल

करो योग, रहो निरोग क्रिया पद्धति पर बल

 

 

 

आमजन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, इसी मकसद को लेकर टिहरी जनपद के आयुर्वेदिक विभाग ने आगामी 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए अभी से प्रचार-प्रसार की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। करो योग, रहो निरोग की क्रिया पद्धति को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद और अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर वंदना डंगवाल के निर्देशन में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नरेंद्रनगर एवं धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में योग की कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं।

 

 

 

स्वस्थ जीवन का सार है योग

 

 

 

 

योग प्रशिक्षक पूनम गुसाईं, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य ददन पाल एवं आयुष विभाग के नोडल अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने पुलिस जवानों सहित धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग के महत्व को समझाया और बताया कि योग सिर्फ एक दिन की क्रिया प्रणाली नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, बताया कि योग शरीर और मन के बीच सामंजस्य पूर्ण संतुलन बनाए रखने के साथ शारीरिक, मानसिक , आध्यात्मिक व अनुशासनात्मक जैसी क्रियाकलापों को समृद्धि प्रदान करती है। योग के इस जागरूकता अभियान में युवक-युवतियां सहित बच्चे बूढ़े सभी दिलचस्पी व उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

पाकिस्तान को धूल चटाने को भारतीय अर्धसैनिक बल काफी….पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, बोले हम हैं तैयार

उत्तराखंड शिक्षा विभाग का अहम कदम, बस्ते के भार में खोता बचपन….इतना तय हुआ बस्तों का भार