राजधानी में सड़कों का कायाकल्प, दस करोड़ की लागत से संवरेगी कैनाल बाईपास की तस्वीर

दस करोड़ की लागत से संवरेगी कैनाल बाईपास की तस्वीर

 

राजधानी देहरादून स्थित विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आज करीब दस करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली हरबर्टपुर – जीवनगढ़ अम्बाबाड़ी कैनाल बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। बता दें कि कार्यक्रम में पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आना था, लेकिन कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही, हालांकि उनकी अनुपस्थिति का कारण अन्य कार्यक्रमो में व्यस्त होना बताया गया।
वहीं डेढ़ दशक पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ था उसके बाद भी बीच बीच में सुधारीकरण के कार्य चलते रहे लेकिन, कैनाल बायपास रोड की हालत पिछले दो-तीन वर्षों से काफी खराब हो गई थी। जिसको HNN24X7 ने भी प्रमुखता से उठाया था और सरकार द्वारा तमाम खबरों का संज्ञान लेते हुए अब उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत हरबर्टपुर आसन बैराज मार्ग से अम्बाड़ी जीवनगढ़ तक कैनाल रोड़ सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जाना है, करीब साढ़े दस किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के निर्माण कार्यों की लागत लगभग दस करोड़ रूपए बताई जा रही है। जिससे न केवल विकासनगर शहर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों व ग्रामीणो को इस मार्ग से अन्य लाभ भी मिलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में अलपसंख्यकों की योजनाओं में धांधली, 91 संस्थान पाए गए संदिग्ध….केंद्र ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तराखंड में बढ़ेगी इको टूरिज्म की रफ्तार, वन विभाग करेगा निशप्रयोजन पड़ी संपत्तियों का जीर्णोद्धार….जानिए पूरी खबर