उत्तराखंड में प्री-मानसून की झमाझम, पर्वतीय क्षेत्रों पर मौसम सुहाना……जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में प्री-मानसून की झमाझम

 

 

 

 

उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश के दौर जारी हैं, प्रदेश में मौसम सुहाना हो चुका है। उत्तराखंड में मानसून का आगमन इसी सप्ताह होने के आसार हैं लिहाजा मौसम में अभी से करवट देखने को मिल रही है। वहीं बीते सोमवार को राजधानी देहरादून समेत अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज करी गई, लिहाजा राजधानी समेत अन्य इलाकों में पारा सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार दोपहर के बाद जौलीग्रांट और रायवाला मे 20 से 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड करी गई, तो वहीं दोपहर बाद देहरादून के मालदेवता, रायपुर, सरखेत, सहस्रधारा, गड़ीकैंट, प्रेमनगर, कंडोली, बिधोली, झाझरा आदि क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई, जबकि आइएसबीटी,पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, धर्मपुर आदि क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

 

 

 

 

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

 

 

उत्तराखंड में प्री-मानसून के कारण बारिशों के दौर जारी हैं, वहीं उत्तराखंड मौसम विज्ञा केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्री-मानसून की बारिश अगले दो दिन जारी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अभी प्री-मानसून वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं आज बुधवार को उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के अनेक स्थानों और प्रदेशभर के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों जैसे बागेश्वर और पिथौरागढ़ में किसी-किसी स्थान पर भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के अन्य जिलों में मध्यम वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में झमाझम बरसात, कब होगी मानसून की दस्तक…..जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मानसून का आगमन, इन क्षेत्रों से होगी मानसून की शुरुआत…..जानिए मौसम का पूर्वानुमान