उत्तराखंड में मानसून का आगमन
उत्तराखंड में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, लिहाजा संपूर्ण उत्तराखंड में प्री-मानसून की बरसात जारी है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून के आगमन की झलकियां सर्वप्रथम कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 18 से लेकर 24 जून तक उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के क्रम जारी रहेंगे, जिस बीच मानसून भी प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार मानसून पूर्वोत्तर से होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश को आगोश में लेते हुए आगे बढ़ रहा है लिहाजा मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में अधिक से अधिक एक 2 से 3 दिन का ही समय लगेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में प्री-मानसून के चलते रह-रह कर लगातार किसी भी समय बरसात का क्रम अभी जारी है, जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों में खासा बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस पूरे सप्ताह राजधानी दून में बारिश का क्रम जारी ही रहेगा। वहीं आज गुरुवार को भी पूरे दिनभर में दो बार बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि हालांकि, इससे तापमान में कोई खासा अंतर देखने को तो नहीं मिलेगा परंतु भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार को राजधानी देहरादून का तापमान 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं, जबकि वंहीं न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

