लोहाघाट में धूमधाम से निकलेंगी 15 अगस्त की झांकियां…झांकी को लेकर हुई बैठक

लोहाघाट में धूमधाम से निकलेंगी 15 अगस्त की झांकियां

 

 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहाघाट नगर में निकलने वाली विभिन्न स्कूलों की शानदार प्रभात फेरी व झांकियां के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर शुक्रवार नगर पालिका सभागार मे लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई ।बैठक में नगर के सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि, पुलिस, राजस्व विभाग , शिक्षा विभाग व व्यापार संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में प्रभात फेरी को भव्य बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों को 15 अगस्त की सुबह 6:30 बजे हथरंगिया चौराहे में पहुंचना अनिवार्य है ।प्रभात फेरी के दौरान यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा जिसकी व्यवस्था थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रहेगी तथा सभी विद्यालयों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है तथा प्रभात फेरी के दौरान फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस तैनात रहेगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया देरी से आने वाले विद्यालय को सबसे अंत में स्थान मिलेगा तथा पेयजल की व्यवस्था पालिका के द्वारा की जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने बताया इस बार की झांकी में नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा कहा इस बार की 15 अगस्त की झांकी को भव्य व दिव्य बनाया जाएगा ।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तरकाशी आपदा में प्रकृति का कितना दोष, मूल कैचेमेंट क्षेत्र तक ही फैला है मलबा…..मूल कैचेंट क्षेत्र में निर्माण रही भूल

उत्तराखंड में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, ध्वस्त की स्कूल के भीतर बनी मजार…..जानिए पूरी खबर