उत्तराखंड में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, ध्वस्त की स्कूल के भीतर बनी मजार…..जानिए पूरी खबर

उत्तराखंड में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर

 

 

उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर धामी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर काल का रुप लेकर गरजा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अवैध मजरों का ध्वस्तिकरण जारी है, प्रशासन के संज्ञान में जहां से भी अवैध मजार आए हैं वहां धामी का बुलडोजर इन अतिक्रमण का सफाया कर रहा है। दरअसल, रामनगर के ढेला गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर के भीतर एक मजार बनी हुई थी, वहीं इस मजार की जानकारी भी सामाजिक नहीं करी गई थी। वहीं पूछताज करने पर ज्ञात हुआ कि पहले मजार बाहर थी लेकिन जब स्कूल की चारदीवारी करी गई तो मजार को भी स्कूल परिसर में ले लिया गया। वहीं प्रदेश की धामी सरकार में जब अवैध मजार का मामला उठा तो विद्यालय परिसर के भीतर मजार होने की बात सार्वजनिक हुई। इसके बाद स्कूल के भीतर मजार को लेकर सवाल उठने लगे थे। भाजपा नेता मदन जोशी भी इस मामले में स्कूल के भीतर मजार को लेकर जिलाधिकारी से मिले थे।

 

 

ध्वस्त की स्कूल के भीतर बनी मजार

 

 

स्कूल में अवैध मजार होने का मामला जब भाजपा नेता मदन जोशी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे हटाने की मांग करी, जबकि इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी बीते दिनों तहसीलदार को ज्ञापन देकर मजार हटाने की मांग की थी। हालांकि, मजार को लेकर एसडीएम ने इस संबंध में जानकारी जुटाई और शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा मारकाना व खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार सिंह राइंका व पुलिस के साथ ढेला राइंका में पहुंचे। लिहाजा इसके बाद अफसरों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मजार को हटा दिया गया और मजार हटाकर जमीन समतल कर दी गई। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा।

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

लोहाघाट में धूमधाम से निकलेंगी 15 अगस्त की झांकियां…झांकी को लेकर हुई बैठक

उत्तराखंड में मानसून का विकराल स्वरुप, आज इन 4 जिलों में अतिवृष्टि के आसार…..जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान