देहरादून-बेंगलुरु के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून-बेंगलुरु के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को अब दक्षिण भारत के आईटी हब बेंगलुरु से सीधी हवाई सेवा की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू होना राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे न केवल बेहतर हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया, बल्कि प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षिक और पर्यटन विकास के लिए भी बड़ी उपलब्धि करार दिया। इस नई उड़ान सेवा से उत्तराखंड के यात्रियों को दक्षिण भारत तक पहुंचने के लिए अब अन्य शहरों के जरिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सीधा और सुविधाजनक हवाई मार्ग उपलब्ध होगा। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रदेश में निवेश, रोज़गार और पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी लाएगी।

पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस की हवाई सेवा की शुरुआत उत्तराखंड के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस नई उड़ान को राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर करार देते हुए बताया कि बेंगलुरु जैसे गतिशील महानगर से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही यह सेवा छात्रों, आईटी पेशेवरों और उद्यमियों के लिए दोनों राज्यों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करेगी, जिससे शैक्षिक और औद्योगिक सहयोग भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह कदम न केवल यात्रियों को यात्रा में सहूलियत देगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को गति देने में भी मदद करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ऐतिहासिक कनेक्टिविटी के दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पूरे उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास में देखने को मिलेंगे।


लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

सीएम पुष्कर धामी का जन्मदिन बिना जश्न, सेवा और सादगी को करेंगे समर्पित

PM MODI

PM Modi : पीएम मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात, धार में पीएम मित्रा पार्क होगा शुरू