दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित

West Bengal : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया। लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को तैनात कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है।

सतर्क रहने की दी गई सलाह 

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर सामने आयी है।

भाजपा सांसद ने जताया दुख 

इस घटना पर भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण हुए भारी नुकसान के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मौतें हुई हैं, संपत्ति का नुकसान हुआ है, और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। मैं स्थिति का जायजा ले रहा हूं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं।

More From Author

Snapchat Memories

अब Snapchat Memories फीचर होगा पेड, हर महीने देना होगा इतना चार्ज!

स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजनीकांत