Mridul Tiwari : कलर्स टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बस कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का फिनाले दिसंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। फिनाले से कुछ दिन पहले ही लाइव वोटिंग से फेमस यूट्यूबर मृदुल तिवारी घर से बेघर हो गए। उनके इविक्शन ने फैंस से बिग बॉस को बॉयकोट तक करने की प्रतिक्रियाएं देखी गई।
साथ ही, बेघर होने के बाद मृदुल अब मुंबई में अपनी पर्सनल लाइफ का मज़ा ले रहे हैं और हाल ही में उन्हें शहर के एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक ऐसी बात कही, जिससे सब हैरान हो गए।
गरीब औरत से मृदुल को मिला आशीर्वाद
मृदुल तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मृदुल ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। जैसे ही वे कैफे में जाने लगे, एक महिला उनसे मदद मांगने लगी। मृदुल ने महिला को पैसे दिए, और महिला ने उन्हें आशीर्वाद देना शुरू कर दिया।
इसी दौरान मृदुल ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे शादी का आशीर्वाद दो, मेरी शादी जल्दी हो जाए, 7 मार्च को शादी हो ही जाए।’ मृदुल के इस मज़ाकिया अंदाज ने फैंस को खुश कर दिया है। फैंस अब उनकी शादी और भाभी का नाम जानने के लिए काफी एक्ससाइटेड हैं।
बिग बॉस 19 में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बचे
मृदुल तिवारी के घर से बाहर होने के बाद अब बिग बॉस 19 के घर में केवल 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। इनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, शहबाज, अमाल मलिक और प्रणित मोरे शामिल हैं।
read more:- Bigg boss 19: मृदुल तिवारी का शो से सफर खत्म, एविक्शन पर बोले …

