Shah Rukh Khan : 10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, और घटना से जुड़े कई अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब पहली बार शाहरुख खान ने दिल्ली ब्लास्ट और पहलगाम अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि एक्टर द ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने यह बात कही।
शनिवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में द ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट का आयोजन किया गया। इस खास शाम में बी-टाउन के बादशाह शाहरुख खान ने भी की शिरकत की। इवेंट के दौरान उन्होंने शांति, आतंकी घटनाओं और देश की एकता पर खुलकर बात की। शाहरुख ने 26/11, पहलगाम आतंकी हमला और दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले मासूमों को भावुक ट्रिब्यूट दिया और जवानों को भी सलाम किया।
इवेंट में शाहरुख ने कहा, ’26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। और इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सम्मानपूर्वक सलाम।’ SRK की यह लाइन सुनकर माहौल भावुक हो गया।
जवानों को लेकर शाहरुख ने आगे कहा, ‘आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों के लिए ये चार खूबसूरत लाइनें पढ़ने के लिए कहा गया है। जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहना- मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो मुस्कुराकर कहना- मैं 1.4 करोड़ो लोगों की दुआएं कमाता हूं।
अगर वे फिर पूछें कि आपको कभी डर नहीं लगता? तो उनकी आंखों में देखकर कहना-जो हम पर हमला करते हैं, उनको लगता है.
यह हिस्सा सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
शाहरुख खान ने जातिवाद, धर्म और भेदभाव पर बात करते हुए कहा, ‘आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। जाति, धर्म और भेदभाव को भूलकर इंसानियत की राह पर चलें, ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे वीरों की शहादत बेकार न जाए।
Read more:-Shah Rukh Khan Birthday Special: 60 साल के हुए SRK, जानिए उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्में

