‘Tere Ishk Mein’ Box Office: नवंबर का महीना खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में इस महीने के अंत में रिलीज़ हुईं, जिसमें एक फिल्म साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ है, जिसने ओपनिंग डे पर ही धांसू कमाई की।
फिल्म को रिलीज़ हुए दो दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 15.06 से 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं अब यह आंकड़ा 50 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। साथ ही, पहले दिन की कमाई देखकर कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और फैंस का धन्यवाद दिया।

दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
पहले दिन हिंदी में फिल्म ने 15.25 करोड़ और तमिल में 75 लाख की कमाई की थी। दूसरे दिन हिंदी में यह बढ़कर 16.25 करोड़ हो गई, जबकि तमिल में कमाई वही रही। दो दिन में हिंदी का कुल कलेक्शन 31.5 करोड़ और तमिल का 1.5 करोड़ तक पहुंच गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 42 करोड़ पार हो चुका है।

कृति सेनन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड:
कृति सेनन की मल्टीस्टारर फिल्में हमेशा अच्छी ओपनिंग करती रही हैं। लेकिन उनकी सिंगल लीड फिल्मों की ओपनिंग आमतौर पर 10 करोड़ से कम रहती थी। उनकी फिल्मों जैसे ‘भेड़िया’, ‘मिली’, ‘शहजादा’, ‘लुकाछिपी’ और ‘तेरी बातों ने ऐसा उलझा जिया’ की ओपनिंग 10 करोड़ के नीचे रही। वहीं, प्रभास के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 36 करोड़ और शाहरुख के साथ ‘दिलवाले’ ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी देखें:-
धनुष की बात करें तो फैंस उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘रांझणा’ से जोड़कर देखते हैं। ‘रांझणा’ में भी उनका किरदार एक तरफा आशिक का था और ‘तेरे इश्क में’ में भी वे कृति के प्यार में पागल दिख रहे हैं। ‘रांझणा’ ने हिंदी बेल्ट में 5 करोड़ की ओपनिंग की थी, जबकि ‘तेरे इश्क में’ ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और माना जा रहा है कि वीकेंड पर कमाई और बढ़ सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म का वीकेंड पर प्रदर्शन कैसा रहता है।
Read more:- ‘Tere Ishk Mein’ Box Office : फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन 15-16 करोड़ की कमाई!

