Yamla Pagla Deewana Re Release: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली। उनके जाने से उनके परिवार, फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सभी सदमे में हैं। हाल ही में मुंबई में उनकी याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इसके बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखा, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद थे।

वही बता दें धर्मेंद्र के योगदान को सम्मान देने के लिए अब उनकी सुपरहिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बनाया गया है। ये खबर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि वे अब इसे बड़े पर्दे पर फिर से देख सकेंगे।
फिल्म को फिर से रिलीज करने का कारण
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की री-रिलीज का मकसद धर्मेंद्र को उनके सिनेमा में योगदान के लिए ट्रिब्यूट देना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,’यमला पगला दीवाना’ री-रिलीज के लिए परफेक्ट फिल्म है। यह दर्शकों को आज भी एंटरटेनिंग लगती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल भी शामिल हैं।’
पहले ये फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ फिल्म की सफलता को देखते हुए NH स्टूडियोज ने तारीख बदल दी है। अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने की संभावना है, हालांकि ऑफिशियिल डेट अभी सामने नहीं आई है।
फिल्म की कहानी
2011 में आई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म के निर्देशक समीर कर्णिक हैं। फिल्म का नाम धर्मेंद्र की 1975 की फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ के मशहूर गाने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ से लिया गया है।
कहानी एक ऐसे युवक की है, जो कनाडा में रहता है और अपने बिछड़े हुए पिता और भाई को ढूंढने के लिए बनारस आता है। इसके बाद तीनों पंजाब जाते हैं, जहां छोटे भाई की प्रेम कहानी और उसके अजीब परिवार के कारण कई मजेदार और दिलचस्प घटनाएं होती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा
‘यमला पगला दीवाना’ ने रिलीज के समय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म के ओपनिंग डे पर 7.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई और कुल मिलाकर 55.28 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का सीक्वल ‘यमला पगला दीवाना 2’ आया, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाया।
Read more:- Dharmendra Prayer Meet: पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं अभिनेत्री हेमा मालिनी
Also Follow HNN24x7 on Youtube

