देश में ओमिक्रोन के केस हुए 4400 के पार

देश में कोरोना के नया वैरिएंट ओमिक्रोन के केस तेजी से बढ़ते जा रहें हैं। देश में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4400 के पार हो गए हैं  साथ  ही अब तक ओमिक्रोन देश के 28 राज्यों में दस्तक दे चुका है।

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए केसों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 जनवरी को 1 लाख 79 हजार 723 नए केस सामने आए थे। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर 8,21,446 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी कोविड को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ आज करेंगे बैठक

मार्च तक आएगी फाइजरबायोएनटेक की नई वैक्सीन

इसी बीच फाइजर इंक के चीफ एग्जिक्‍यूटिव एल्‍बर्ट बोर्ला ने कहा कि उनकी कंपनी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए अपनी वैक्‍सीन को रीडीजाइन कर रही है। कंपनी को उम्‍मीद यह है कि ये नई वैक्‍सीन इस नए वैरिएंट पर कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि नई वैक्सीन मार्च तक लान्च कर दी जाएगी। एल्‍बर्ट ने बताया कि फाइजर के पास इस वैक्‍सीन के उत्‍पादन के लिए पूरी क्षमता है। इसलिए इसको बड़ी मात्रा में तैयार करने में कोई दिक्‍कत नहीं आएगी।

आरती राणा

More From Author

पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक लाइव से किया हल्द्वानी में संवाद

कोरोना के चलते तमिलनाडु के धार्मिक स्थल आम जनता के लिए बंद