Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna की शादी से पहले दिखा ब्राइडल ग्लो, कपल का कार्ड हुआ वायरल

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी सगाई के बाद से ही फैंस शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसको लेकर काफी अफ़वाहें भी सामने आई थीं, लेकिन अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। कपल का शादी का कार्ड सुर्खियों में बना है, और कार्ड के मुताबिक शादी 26 फरवरी को होगी, इसके लिए निमंत्रण भी भेजे जा चुके हैं।

वहीं, रश्मिका की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बांद्रा में एक सैलून के बाहर देखा गया। जहां उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ नेवी ब्लू लॉन्ग ब्लेज़र और ब्लू कैप पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। जब रश्मिका सैलून से बाहर आईं, तो पैप्स ने उनसे मास्क हटाने के लिए कहा। पहले एक्ट्रेस मना कर देती हैं, लेकिन जब पैप्स ने कहा कि ‘शादी है, प्लीज मास्क हटाइए,’ तब एक्ट्रेस मास्क हटा देती हैं और पोज भी देती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा था। अब फैंस एक्ट्रेस को दुल्हन लुक में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि विजय और रश्मिका पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को ‘सिर्फ दोस्त’ कहने के बाद, अब यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा रही है। आपको बता दें कि इस कपल ने अक्टूबर 2025 में सगाई की थी और तब से ही फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था।

Read more:- Abhishek Bachchan ने किया नागिन सॉस में निवेश, बोले- टेबल पर अचानक…

More From Author

Budaun news

Budaun news: मोती निगलने से 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने ठहराया स्कूल को जिम्मेदार

Delhi Zoo

Delhi Zoo में शुरू होगी ‘वन-डे एनिमल एडॉप्शन’ योजना