T20 World Cup 2026:

T20 World Cup 2026: विजेता टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, जानिए

T20 World Cup 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 20 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब केवल 4 टीमें बची हैं, जिनके बीच खिताब की जंग होगी। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों मुकाबलों को जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि हारने वाली टीमों का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खिताब जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? आइए जानते हैं।

कितनी होगी इनामी राशि

अगर प्राइज मनी की बात करें तो साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था, तब टीम को करीब 20.4 करोड़ रुपये इनाम में मिले थे। इस बार इनामी राशि बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर विजेता राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार चैंपियन टीम को 27 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं।

(Photo: PTI)
(Photo: PTI)

दरअसल, इस बार आईसीसी ने कुल मिलाकर करीब 120.37 करोड़ रुपये की इनामी राशि तय की है, जो सभी टीमों के बीच उनके प्रदर्शन के आधार पर बांटी जाएगी।

रनरअप और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी मिलेगी बड़ी रकम

फाइनल में पहुंचकर हारने वाली टीम यानी उपविजेता को भी करीब 14.65 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली लेकिन फाइनल में जगह न बना पाने वाली टीमों को लगभग 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा टूर्नामेंट में 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को भी करीब 3.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की संभावना है।

नोट: ICC इनामी राशि डॉलर में तय करता है, इसलिए भारतीय रुपये की कीमत में बदलाव के कारण अंतिम राशि में थोड़ा अंतर आ सकता है।

Read more:-कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला?

More From Author

Chitrakoot Principle Massage Video

Chitrakoot Video Viral: स्कूल में महिला हेड मास्टर ने छात्राओं से कराई मालिश

Dhurandhar:

Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म जल्द मचाएगी तहलका