Randeep Hooda Daughter

Randeep Hooda और लिन लैशराम के घर गूंजी किलकारी,दादा की गोद में दिखी नन्ही राजकुमारी

Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया है और यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें पहली में उनके पिता अपनी पोती को गोद में उठाए खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तारीख 10 मार्च 2026 लिखी हुई है, जो संकेत देती है कि आज रणदीप की बेटी का जन्म हुआ है। दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट में उनकी नवजात बेटी का छोटा सा मुट्ठी बंद हाथ नजर आ रहा है, जो फैंस का ध्यान खींच रही है।

रणदीप हुड्डा ने इन तस्वीरों के साथ बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई। आज जब मैं खुद पिता बना हूं, तो पापा के लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है। और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी बच्ची और जिंदगी भर का प्यार।’ इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कपल को ढेर सारी बधाइयाँ दीं।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह रस्म पूरी की थी। कपल की मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और सालों तक डेटिंग के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि संस्कृति और परिवारिक मतभेद के कारण शादी में कुछ समय रुकावटें आईं, लेकिन अंततः परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी की।

इससे पहले, नवंबर 2025 में कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस समय कपल ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘दो साल का प्यार, रोमांच और अब नन्हा एडवेंचर आ रहा है।’ हाल ही में कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रणदीप और लिन की बेटी और माँ दोनों स्वस्थ हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट पर जमकर बधाई दे रहे है।

Read more:- Dhurandhar 2 Advance Booking ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही कमाए 13 करोड़

More From Author

Ghee Tanker Overturned

Ghee Tanker Overturned: 21,000 लीटर घी बटोरने की मची होड़,बाल्टी-मटके लेकर दौड़े लोग