Vivek Vihar fire news

दिल्ली के Vivek Vihar में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Vivek Vihar : दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में गाजियाबाद के गौर ग्रीन अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करोड़ों रुपये के फ्लैट जलकर राख हो गए। वहीं, रविवार सुबह दिल्ली के विवेक विहार इलाके में भी एक भयावह आग की घटना सामने आई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कब हुई दुर्घटना?

यह घटना रविवार तड़के करीब 3:47 बजे की बताई जा रही है। सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। आग की चपेट में 6 फ्लैट आ गए। प्रारंभिक कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, विवेक विहार फेज-1 में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लगने के बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, आग ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘आग बुझाने के दौरान परिसर से करीब 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।’ आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं। साथ ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने बचाव और निकासी कार्य में सहयोग किया।

कैसे हुआ बचाव कार्य?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। आग से बचने के लिए लोग छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके कारण वे धुएं और आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर मौजूद 4 लोगों की भी मौत हो गई। कुछ शव बिस्तरों पर मिले हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करना अभी भी मुश्किल बना हुआ है।

Read more:- गाजियाबाद की Gaur Green Avenue Society में भीषण आग, तीन मंजिलों तक फैली लपटें

More From Author

Delhi School Fees

अब नहीं देना होगा 2-3 महीने का एडवांस,Delhi School Fees पर नया नियम