Kangra Accident

Kangra Accident: ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से निजी बस पलटी, 24 यात्री घायल

Kangra Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित नूरपुर के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह बस सुबह साढ़े छह बजे चंबा से रवाना हुई थी और करीब 11 बजे नूरपुर के निआजपुर इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में उस समय लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 24 लोगों को चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे की मुख्य वजह चालक को बस चलाते समय अचानक आया हार्ट अटैक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उसका बस से संतुलन हट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि एक घायल यात्री ने यह भी बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर अचानक हुए धमाके के बाद बस पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत अब स्थिर है लेकिन 4 यात्रियों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है।

बस के पलटने से सड़क पर घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसपी नूरपुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने अस्पताल को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Read more:- Gurugram Crime News: सनकी पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट

More From Author

Maharashtra News

Maharashtra News: पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम