अखिलेश यादव ने अपर्णा के भाजपा में जाने पर तोड़ी चुप्पी

2022 विधानसभा चुनाव की तारीखें यूपी में जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, नेताओं के दल-बदल का दौर भी तेज हो गया है। हाल ही के दिनों में कई मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने भाजपा से सपा का रुख किया, तो कई दूसरे नेताओं ने अपनी-अपनी महत्वकांक्षा को देखते हुए पार्टी बदली। इसी बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चर्चा रही अखिलेश के घर से। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं।

यह भी पढ़े-महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य हुई बीजेपी में शामिल

इन पर विराम लगाते हुए अखिलेश ने कहा है कि ये उनके परिवार का मामला है और सब ठीक है। सोमवार को सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उन्हें हमारे परिवार की ज्यादा चिंता रहती है। गेहूं-चावल हाथ में लेकर कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया है उनको हटाएंगे और हराएंगे। अखिलेश ने इस संकल्प के साथ ही कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज, बीमा और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।

 

शिवानी चौधरी

More From Author

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए कोरोना संक्रमित

कोविड नियम तोड़ने पर दादरी के भाजपा प्रत्याशी पर FRI दर्ज