BIS मानक मंथन 2026: ISI हेलमेट के नए सुरक्षा मानकों पर राष्ट्रीय चर्चा

BIS मानक मंथन 2026: ISI हेलमेट के नए सुरक्षा मानकों पर राष्ट्रीय चर्चा

BIS मानक मंथन 2026 – BIS के ‘मानक मंथन 2026‘ में ISI हेलमेट के नए मानकों पर की गई राष्ट्रीय चर्चा ,नोएडा के सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय मानकीयकरण संस्थान में मानक मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हेलमेट की गुणवत्ता के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे नितिन आर गोकर्ण चेयरमैन रोड सेफ्टी बोर्ड पहुंचे।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) 17 जुलाई को नोएडा स्थित NITS में ‘मानक मंथन 2026’ का आयोजन किया गया जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षात्मक हेलमेट के मानक IS 4151:2015 (चौथा संशोधन) पर विस्तृत चर्चा की गई । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नितिन आर. गोकर्ण, BIS के वरिष्ठ अधिकारी, सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ, ट्रैफिक पुलिस, हेलमेट निर्माता, परिवहन विभाग और AIIMS के विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे।

आयोजन का उद्देश्य ISI-मार्क वाले प्रमाणित हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना, सुरक्षा मानकों पर जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उपायों पर मंथन करना रहा। मुख्य अतिथि ने बताया कि देश में हेलमेट प्रयोग करने वाले की संख्या बहुत बड़ी है ऐसे में हेलमेट की गुणवत्ता बढ़ा सवाल है । हम राष्ट्रीय मानकीयकरण संस्थान में कार्यक्रम में हेलमेट के टेक्निकल प्वाइंट पर चर्चा कर रहे हैं।

BIS Manak Manthan 2026: कार्यक्रम में क्या हुआ?

‘मानक मंथन 2026’ के दौरान विशेषज्ञों ने हेलमेट की गुणवत्ता, सुरक्षा परीक्षण, तकनीकी सुधार और ISI प्रमाणन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और प्रमाणित हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना था।

ISI Helmet vs Non-Certified Helmet

सुरक्षित सफर के लिए प्रमाणित हेलमेट और सामान्य हेलमेट के बीच अंतर समझना जरूरी है।

तुलनाISI-मार्क हेलमेटबिना प्रमाणित हेलमेट
सुरक्षा परीक्षणBIS मानकों के अनुसारसुनिश्चित नहीं
गुणवत्ताप्रमाणितअलग-अलग
दुर्घटना में सुरक्षाअधिक प्रभावीसीमित
कानूनी मान्यताहांकई मामलों में नहीं
भरोसेमंद विकल्प

Rahul Gandhi Dehradun Visit Today

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देगी BJP

FAQs

Q1. BIS का ‘मानक मंथन 2026’ क्या है?
यह भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों पर विशेषज्ञ चर्चा करते हैं।

Q2. कार्यक्रम का मुख्य विषय क्या था?
दोपहिया वाहन चालकों के लिए ISI हेलमेट के सुरक्षा मानक IS 4151:2015 (चौथा संशोधन) पर चर्चा।

Q3. ISI-मार्क हेलमेट क्यों जरूरी है?
क्योंकि यह BIS के निर्धारित सुरक्षा परीक्षणों को पूरा करता है और दुर्घटना के दौरान बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

Q4. कार्यक्रम में किन-किन लोगों ने भाग लिया?
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड, BIS अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, हेलमेट निर्माता, परिवहन विभाग और AIIMS के विशेषज्ञ शामिल हुए।

Q5. हेलमेट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
हमेशा BIS प्रमाणित ISI-मार्क हेलमेट खरीदें, सही फिटिंग चुनें और क्षतिग्रस्त हेलमेट का उपयोग न करें।

More From Author

Uttarakhand Anti-Cheating Law: नकल विरोधी कानून पर कांग्रेस का BJP सरकार पर हमला

Uttarakhand Anti-Cheating Law: नकल विरोधी कानून पर कांग्रेस का BJP सरकार पर हमला