Asian Para Games 2026: Podium in shot put F46 occupied solely by Indian athletes

एशियन पैरा गेम्स 2026: शॉट पुट F46 में पोडियम पर सिर्फ भारतीय खिलाड़ी — सचिन ने जीता गोल्ड; यासर और परवीन को सिल्वर और ब्रॉन्ज मिला

नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदकों पर कब्जा जमाया। सचिन सरजेराव खिलारी ने 15.87 मीटर के थ्रो के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मोहम्मद यासर ने रजत और परवीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

सचिन सरजेराव खिलारी ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले सचिन ने इस तरह से पिछले एशियाई पैरा खेलों में जीते गए अपने स्वर्ण पदक का अच्छी तरह से बचाव किया। उन्होंने अपने छठे और अंतिम थ्रो में 15.87 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया और 15.67 मीटर के खेलों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

भारत के ही मोहम्मद यासर ने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि परवीन 14.94 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एफ46 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिनका कोहनी के ऊपर या नीचे एक हाथ कटा होता है, या वे ऊपरी अंग से दिव्यांग होते हैं। वे खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं और अपने कूल्हों और पैरों का उपयोग करके गोला फेंकने के लिए शक्ति लगाते हैं।

More From Author

CBI takes over investigation into the murder of an anti-drug activist in Punjab; FIR registered

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली; प्राथमिकी दर्ज

UKSSSC Exam Postponed: Several examinations, including those for Junior Assistant and Assistant Accountant, have been postponed.

UKSSSC Exam Postponed: कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार समेत कई परीक्षाएं स्थगित

LIVE देखने के लिए टैप करें