PM मोदी आज राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस के कार्यक्रम की थीम शी द चेंज मेकर है पीएम आज शाम को करीब 4:30 बजे वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम की थीम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाना है।

इस कार्यक्रम मे राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के संकाय सदस्य और छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्दमी और व्यावसायिक संघ हिस्सा लेंगे इस दौरान पीएम मोदी अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को वर्चुअली तरीके से संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने उपचारात्मक विधायी उपायों की सिफारिश करने शिकायतों के निवारण की सुविधा और सभी नीतियों पर सरकार को सलाह देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 के तहत जनवरी 1992 में एक वैधानिक निकाय के रुप में की गई थी।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया मेरठ में डोर-टू-डोर जनसंपर्क

इसके अलावा पीएम मोदी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी इस रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुध्द नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर जिले शामिल होंगे।

आरती राणा

More From Author

पीएम मोदी 31 जनवरी को यूपी में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित

राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी संसद में आज बजट सत्र की शुरुआत