ममता बनर्जी का हमला, पीएम मोदी वोटिंग से पहले बन जाते हैं संत

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि एक तरफ देश में हिंदू धर्म धीरे धीरे भुलाया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ पीएम चुनावों के दौरान वोट बटोरने के लिए खुद को संत बता रहे हैं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार तथ्यों और यहां तक कि इतिहास को बदल रही है हाशिए पर रहने वाले समुदायों को अधिकारों को देने से इनकार कर रही है।

आज टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला ममता बनर्जी ने कहा वे सब कुठ नष्ट कर रहे हैं इतिहास बदल रहे हैं दलितों आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है मूल हिंदू धर्म को भुलाया जा रहा है लेकिन जब चुनाव आता है तो वो साधु बन जाते हैं वे खुद को संत के रुप मे प्रस्तुत करते हैं।

यह भी पढे़ं- रक्षा बजट का 65 प्रतिशत स्वदेसी तकनीक को बढ़ावा देने पर खर्च

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली में पहले अमर जवान ज्योति को हटाया और नेताजी का होलोग्राम लगाया अब होलोग्राम भी गायब है चुनाव आने पर ही उन्हें आइकन का नाम याद रहता है।

आरती राणा

More From Author

पीएम मोदी ने श्रीनगर से गढ़वाली बोली में की संबोधन की शुरुआत

काशीपुर कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र