बदायूं में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बदायूं के इस्लामनगर पहुंचे उन्होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा भाजपा सरकार की खामियां और अपने वादे गिनाए अखिलेश के निशाने पर मुख्य रुप से सीएम योगी ही रहे।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा को दोबारा सत्ता में आने नहीं देना है अगर वो फिर आ गए तो संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

मंच पर पहुंचते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी के अभिवादन के साथ संबोधन शुरु किया भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लाल टोपी दिख रही है जनसमूह और उत्साह नजर नहीं आ रहा 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ गया जनता ने 10 फरवरी को ही बता दिया गठबंधन की सरकार आ रही है जनता से पूछा अब चरण में 14 फरवरी को किसे वोट देंगे सवालिया अंदाज में कहा बताओ सफाया होने जा रहा कि नहीं कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद क जगह लाठियां मिलीं।

आरती राणा

More From Author

शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम ने जनसभा के दौरान सपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड चुनावी प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी पहुंची खटीमा विधानसभा