बसपा, सपा, कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा मे हुए कई नेता शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस को बड़ झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है वहीं कुछ संगठनों ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया है।

बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सुजय कुमार त्रिपाठी को सदस्यता दिलाते समय लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है सुजय कुमार के पिता विनय कुमार त्रिपाठी सरोजनी नगर से छह बार विधायक रहे हैं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामानन्द यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वरुप राज सिंह जनता पार्टी के विजय प्रताप सिंह, सपा लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के सचिव विवेक मिश्रा, हिन्दू जागरण मंच की जिला मंत्र् अंचल अड़जरिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा मे शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत में फाइनेंस कंपनी ने लोगों को लगाया लाखों का चूना

सोनभद्र की राजकुमारी दीक्षा कुमारी ने भी भाजपा का दामन लिया है अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के जगदीश गुप्ता, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, मोस्ट बैक्वर्ड क्लासेस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुमिरन विश्वकर्मा ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया है

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी सुन रहे लोगों की समस्याएं

पीएम मोदी आज सीतापुर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित