AAP के नेता कर्नल अजय कोठियाल पहुंचे आज गंगोत्री विधानसभा

उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव समाप्ति के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के कामर ग्रामसभा में 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रखे है। कामर ग्रामसभा पहुंचते ही ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया, कर्नल कोठियाल ने इस दौरान कहा कि उन्होंने कामार गांव की जनता से इस गांव में आने का वादा किया था, लेकिन अधिक व्यस्थ होने के कारण वह इस गांव में नहीं आ पाए, जिस कारण चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए कामर गांव का भ्रमण किया।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि जिन गांव मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया, उन सभी गांव में जाकर में लोगों से मिल रहा हूं और प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है, यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के ओलंपियन को अपने हक के लिए जाना पड़ रहा कोर्ट

ग्रामीणों से बनाए रखेंगे मेल

इसके अलावा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल उनके गांव में आए हैं यह उनका सौभाग्य है, और उन्हें उम्मीद है कि कर्नल कोठियाल आगे भी इसी तरीके से उनसे मेल मिलाप बनाए रखेंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा कि जो- जो गांव चुनाव प्रचार के दौरान छूट गए थे मैं उन सभी गांव का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद करते हुए उनसे जरूर मुलाकात करूंगा।

सिमरन बिंजोला  

More From Author

पीएम मोदी आज सीतापुर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

पंजाब में मतदान से पहले अमित शाह ने की डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात