ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में घायल दूसरे हाथी की भी गई जान

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में 17 फरवरी को दो हाथियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक लगभग 55 वर्षीय हाथी की मौत हो गई। वहीं, आज दूसरे हाथी की भी मौत हो गई जिसकी उम्र लगभग 30 वर्षीय है। आपको बता दें कि हाथी का शव छिद्दरवाला के पास सौंग नदी में बरामद हुआ है। पार्क की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण बीट में दो हाथियों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में दोनों हाथियों की मौत हो गई है। 17 फरवरी को दो हाथियों के बीच संघर्ष का मामला सामने आया था, जिसमें एक 55 वर्षीय हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा हाथी घायल बताया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर मौत

पार्क प्रशासन की टीम लगातार घायल हाथी की तलाश कर रहा थी। आज सुबह दूसरे हाथी का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद पार्क की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More From Author

राष्ट्रपति कोविंद करेंगे ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा

पीएम मोदी ने दिखाई 100 किसान ड्रोन को दिखाई हरी झंडी