दो ग्रुपस में खेले जाएंगे 15वें सीजन के IPL

IPL गवर्निंग काउंसिल के द्वारा आज ऐलान किया गया कि IPL के 15वें सीजन के सभी लीग स्टेज मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। बता दे की IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी जबकि इसका फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इस बार कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे जिन्हें मुंबई और पुणे के चार स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि प्लेआफ मुकाबले कहां खेले जाएंगे इसका फैसला बाद में किया जाएगा।

बदा दे की इस बार IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। आइए जानते है की कोनसे ग्रुप में हैं कोनसी टीमें:-

ग्रुप ए-  मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स।

 

ग्रुप बी- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस।

यह भी पढे़ं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्रामीणों के गुस्से को बताया जायज

इस सीजन में 70 लीग मुकाबलों में से 20 मैच वानखेड़े स्टेडियम, 15 मैच बेबार्न स्टेडियम, 20 मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम जबकि 15 मुकाबले एमसीए इंटरनेसनल स्टेडियम (पुणे) में खेले जाएंगे। सभी टीमों को चार मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में जबकि तीन-तीन मैच बेबार्न स्टेडियम और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने हैं।

More From Author

स्टार प्रचारक अमित शाह ने संगमनगरी प्रयागराज की जनता को किया संबोधित

1988 के रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू से सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्तों में मांगा जवाब