उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार , 3 की मौत

उत्तराखंड के देहरादून से एक बुरी खबर सामने आ रही है । यहां शनिवार सुबह कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई । कार में कुल चार लोग सवार थे । जिसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई ,और एक गंभीर रूप से घायल है । मरने वालों में एक महिला और तीन पुरूष शामिल हैं   मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार हुए तीनों मृतक और घायल दिल्ली और गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं ,घटना के सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची । एसडीआरएफ की टीम सभी मृतकों और घायलों को खाई से निकालने का काम कर रही है ।

More From Author

उत्तराखंड : कोरोना महामारी की रोकथाम को मुस्तैद है सरकार : धन सिंह रावत

बड़ी खबर: उत्तराखंड में नहीं चलेगा लैंड जिहाद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी