Aadhaar AI Mitra

Aadhaar AI Mitra: आधार के साथ अब है AI की सुरक्षा!

Aadhaar AI Mitra: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जल्द ही ‘आधार एआई मित्र’ नाम का नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है। यह एक एआई चैटबॉट होगा, जिसका मकसद आधार से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकना और लोगों की जानकारी को सुरक्षित रखना है।

आधार में फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी होती है। अगर कोई हैकर आपकी जानकारियों में बदलाव करने की कोशिश करता है, तो इससे बैंक खातों में धोखाधड़ी हो सकती है। इसी खतरे को कम करने के लिए UIDAI यह नया कदम उठा रहा है।

क्या है Aadhaar AI Mitra?

‘आधार एआई मित्र’ एक चैटबॉट है, जो लोगों को आधार से जुड़ी जानकारी देगा। अभी यह हिंदी और अंग्रेजी में काम करता है, लेकिन जल्द ही इसमें कई अन्य भारतीय भाषाएं भी जोड़ी जाएंगी। हाल ही में इसे बंगाली में भी बात करते हुए दिखाया गया है।

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में यह एआई चैटबॉट उन लोगों को खुद फोन करेगा, जो बैंक या आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट या ऑथेंटिकेशन कराते हैं।

  • चैटबॉट फोन पर पूछेगा कि क्या आपने वाकई कोई अपडेट कराया है।
  • अगर यूजर कहे कि उसने कोई बदलाव नहीं कराया, तो उस रिक्वेस्ट को कैंसिल कर दिया जाएगा।
  • इससे फर्जी तरीके से आधार डिटेल्स बदलने की कोशिशों पर रोक लगेगी और साइबर ठगी कम होगी।

अभी चल रही है टेस्टिंग

फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही इसे आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। हाल ही में आयोजित AI Impact Summit 2026 में UIDAI के पवेलियन में ‘आधार एआई मित्र’ की जानकारी साझा की गई।

इसके अलावा, UIDAI ने बताया कि उसके नए आधार ऐप को करीब 1 करोड़ 40 लाख डाउनलोड मिल चुके हैं और हर दिन लगभग 1 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं।

Read more:- PAN Aadhaar Link: UIDAI ने आधार अपडेट और आधार-पैन लिंकिंग के नियम किए आसान

More From Author

Ramadan

Ramadan में बंद हों शराब की दुकानें’, दिल्ली में AIMIM की बड़ी मांग

Ghooskhor Pandat

बदल गया ‘Ghooskhor Pandit’ का नाम, अब नए टाइटल के साथ आएगी मनोज बाजपेयी की फिल्म