आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल कोठियाल ने उत्तरकाशी में की प्रेसवार्ता

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जल्द होने की कगार पर है ऐसे में आम आदमी पार्टी का पूरा जोर चुनाव में जीत हासिल करने पर है, पार्टी की तैयारियां लगातार जारी है, इसी कड़ी में गंगोत्री विधानसभा से उम्मीदवार एवं आप पार्टी से मुख्यमंत्री चेहरे के रुप में कर्नल अजय कोठियाल ने आज उत्तरकाशी में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी, इस दौरान गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित एवं लोक गायक रजनीकांत सेमवाल ने कर्नल कोठियाल का खुला समर्थन किया, और आम आदमी पार्टी के पक्ष में पूरा माहौल बनाया।

प्रेसवार्ता के दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से घबरा रही है और चुनाव से पहले ही हथियार डाल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-भाजपा नेता डॉ हरक सिंह रावत बोले, पार्टी के आदेश से लडेंगे चुनाव

कर्नल अजय कोठियाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को तैयार किया है, उत्तराखंड की जनता पार्टी को इस बार मौका दें, हम उत्तराखंड को विकास की ओर ले चलेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता व सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड के लिए प्रयासों को भी बताया।

सिमरन बिंजोला  

More From Author

पंजाब में कांग्रेस ने जारी की अपने 86 प्रत्याशियों की सूची

पीएम मोदी ने किया ऐलान 16 जनवरी को मनाएंगे नेशनल स्टार्टअप डे