हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि आचार संहिता लगने के चलते शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को रिलीव नहीं करने का फैसला लिया था। तो विधानसभा चुनाव होने से पूर्व कर्मचारियों में तबादले करवाने की होड़ मचती है। इसी कड़ी में इस बार भी हजारों कर्मचारियों ने तबादलों के लिए मंत्रियों और विधायकों से डीओ नोट मंजूर करवाए थे।
तो वही शिक्षा विभाग में चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले करीब सात हजार शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए थे। 14 अक्तूबर से पहले करीब दो हजार तबादलों की फाइलों को मुख्यमंत्री से मंजूर करवा लिया गया था। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अब इन शिक्षकों को नए स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

