Raksha Bandhan पर हरिद्वार से बहनों के लिए मुफ्त सफर की योजना

रक्षा बंधन के त्योंहार पर बहने राखी बाधंने अपने भाई के पास जाती है इसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 24 घंटे तक बसों की सेवा निशुल्क रखने का ऐलान किया है रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की योजना 10 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। जबकि अगले दिन 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक ये योजना रहेगी। 24 घंटे तक बहनें रोडवेज बसों में सफर कर पाएंगी। जबकि उनके साथ में बच्चे या अन्य परिवार के सदस्यों को बस का किराया अदा करना होगा। राज्य के अंदर कहीं भी रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त बसें लगाने के साथ ही फेरे बढ़ाने की तैयारी की गई है।

More From Author

उत्तराखंड पीसीएस की मुख्य परीक्षा में हुआ बदलाव, अब अगस्त में ना होकर अक्टूबर में होगी परीक्षा

अरब सागर पर निगरानी मिशन पूरा कर नौसेना की 5 जांबाज महिला सैनिकों ने रचा इतिहास