बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ एक शख्स चल रहा है, जिसका सिर नहीं है। इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। देखिए वीडियो-
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एक शख्स से पूछते हैं, ‘क्या ये भूत होते हैं?’और फिर वह शख्स जवाब देता है, ‘पता नहीं सर, जबसे मैं पैदा हुआ हूं, तबसे मेरी मां और बाप कहते थे कि भूत होते हैं, लेकिन मैंने कभी नहीं देखा। ये सब अफवाह है, आप इन पर विश्वास मत करो।’अब वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने मजेदार कैप्शन भी लिखा, ‘भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सर-पैर की बातें करने लगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर फैंस के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बिन मुंडी की लाश!’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘भूत होते हैं सर!’ और कुछ ने तो इसे भूल भुलैया जैसा फील बताया।
फिल्म भूत बंगला और रिलीज क्लैश
भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, और तब्बू जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, उसी दिन मृणाल ठाकुर की फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकता है।
Read more:- Bank Holiday: आज से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

