Ameesha Patel

Ameesha Patel के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Ameesha Patel: राजपाल यादव के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुरादाबाद की एक अदालत ने 2017 के एक कार्यक्रम विवाद के संबंध में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश तब आया जब अभिनेत्री ने अदालत द्वारा कई बार भेजे गए समन के बावजूद पेश नहीं हुईं।

यह मामला इवेंट आयोजक पवन वर्मा द्वारा दायर की गई शिकायत से जुड़ा है। पवन वर्मा ने आरोप लगाया कि अमीषा पटेल को 16 नवंबर 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था। इसके लिए उन्होंने 14.50 लाख रुपये की एडवांस पेमेंट भी की थी। इसके अलावा, मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन अमीषा तय तारीख पर कार्यक्रम में नहीं पहुंची। पवन वर्मा ने कहा कि बाद में बातचीत के बाद अभिनेत्री ने कुछ पैसे वापस किए, लेकिन 4.50 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया, जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया।

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले को पुराना बताते हुए लिखा, ‘यह एक बहुत पुराना मामला है और इसे पहले ही सुलझा लिया गया था। पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड साइन की थी और पूरी राशि प्राप्त की थी।’ अमीषा ने यह भी कहा कि पवन वर्मा ने झूठे आरोप लगाए हैं, और उनके वकील इस मामले पर धोखाधड़ी की उचित कार्रवाई करेंगे।

अमीषा के वकील अभिषेक शर्मा ने भी इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला 2017 का है और इसे पहले ही समझौते के तहत हल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले का दुरुपयोग किया जा रहा है और विश्वास जताया कि अमीषा अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी।

हालांकि, मुरादाबाद की अदालत ने बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अमीषा की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया। अब देखना यह है कि अमीषा पटेल इस मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं।

Read more:- Abhishek Bachchan ने किया नागिन सॉस में निवेश, बोले- टेबल पर अचानक…

More From Author

Sarvam Edge

बिना इंटरनेट चलेगा AI, भारत के ‘Sarvam Edge’ ने रचा इतिहास!

Budaun news

Budaun news: मोती निगलने से 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने ठहराया स्कूल को जिम्मेदार